- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सुल्तानपुर
- Sultanpur News: पुरानी रंजिश में अधेड़ को मारी गोली, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर
Sultanpur News: पुरानी रंजिश में अधेड़ को मारी गोली, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर
On
Sultanpur News: सुलतानपुर के दुल्लापुर गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मार दी गई। पीड़ित की पहचान 50 वर्षीय मोहम्मद मुजाहिद पुत्र ईसारत उल्ला के रूप में हुई है, जो घर के बरामदे में सो रहे थे। हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर जांघ में गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना को लेकर घायल के भाई मोहम्मद मुस्तकीम ने गांव के ही मोहम्मद असीर समेत चार लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
खबरें और भी हैं
आज का राशिफल : जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
By Parakh Khabar
Latest News
14 Jun 2026 16:05:43
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
