Ballia News: पुरानी रंजिश में चार युवकों ने एक को पीटा, केस दर्ज

बैरिया (बलिया)। बैरिया थाना क्षेत्र के चेता छपरा गांव के सामने सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते चार युवकों ने एक युवक को सड़क पर रोककर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, भीखा छपरा निवासी सुमंत वर्मा पुत्र हंसराज सोमवार को मोटरसाइकिल पर मूली लादकर बीबी टोला सब्जी मंडी में बेचने जा रहा था। रास्ते में चेता छपरा गांव के पास उसकी बाइक फिसल गई। उसी दौरान कोचिंग से लौट रहे ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक सिंह, आयु सिंह और पंकज प्रजापति वहां पहुंचे और सुमंत से कहासुनी करने लगे।

यह भी पढ़े - Ballia News : सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल, जीजा पर गंभीर आरोप; जांच के निर्देश

बात बढ़ी तो चारों ने मिलकर सुमंत वर्मा की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने घायल को बैरिया थाने पहुंचाया, जहां से उसे इलाज के लिए सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की वजह पुरानी रंजिश है। बताया गया कि पहले सुमंत ने पंकज प्रजापति से मारपीट की थी, उसी का बदला लेने के इरादे से चारों युवकों ने हमला किया।

सुमंत वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
मेष आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और लंबे समय...
Ballia News : शिकायत की जांच करने पहुंचे सिपाही पर हमला, पति-पत्नी समेत छह पर मुकदमा; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ballia News: प्रसूता की मौत के मामले में एक गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार; 40 हजार रुपये लेकर कराई गई थी डिलीवरी
वाराणसी गंगा नाव पार्टी मामला: गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से मिली जमानत
बलिया में महिला ने जीजा समेत तीन पर लगाए गंभीर आरोप, 17 वर्षों तक शोषण का दावा; मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.