- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बिजनौर
- Bijnor News: दर्दनाक हादसा, लकवाग्रस्त बुजुर्ग दंपति की आग में झुलसकर मौत
Bijnor News: दर्दनाक हादसा, लकवाग्रस्त बुजुर्ग दंपति की आग में झुलसकर मौत
On
बिजनौर। थाना बढ़ापुर क्षेत्र के गांव कुंजेटा में सोमवार तड़के एक हृदयविदारक हादसे में लकवाग्रस्त बुजुर्ग दंपति की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों पति-पत्नी लंबे समय से पैरालिसिस से पीड़ित थे और चलने-फिरने में असमर्थ थे, जिससे वे आग लगने पर खुद को बचा भी नहीं सके।
दंपति न तो आवाज़ लगा सके और न ही बाहर निकल सके। सुबह करीब तीन बजे जब घर से धुआं निकलता देखा गया, तो पड़ोसियों ने परिजनों को जगाया। लेकिन जब तक दरवाजा खोला गया, तब तक दोनों की मौके पर ही जलकर मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर सीओ अंजनी कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है। गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर है, वहीं परिवारजन गहरे सदमे में हैं।
खबरें और भी हैं
खामोशी और भावनाओं से अपनी बात कहती है सृष्टि का किरदार: गुलकी जोशी
By Parakh Khabar
प्रदेश नहीं संभल रहा तो मुख्यमंत्री इस्तीफा दें: अखिलेश यादव
By Parakh Khabar
Latest News
15 Apr 2026 06:34:43
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
