प्रयागराज : फौजी के खाली मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के आभूषण चोरी 

नैनी/ प्रयागराज कोतवाली नैनी अंर्तगत मड़ौका मोहल्ले के मायापुरी कालोनी में सोमवार देर रात फौजी के खाली मकान से  चोरों ने लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल कर जांच शुरू की। 

मध्य प्रदेश के सोहागी निवासी राघवेंद्र सिंह सेना में हैं। मड़ौका के मायापुरी कालोनी में उन्होंने मकान बनवाया है, जिसमें उनका परिवार रहता है। इन दिनों वह भी यहां आए हुए थे। दीपावली पर्व पर रविवार सुबह उन्होंने अपने बच्चों को रिश्तेदार के संग घर भेज दिया। सुबह करीब आठ बजे बच्चे जब घर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा था। इसकी जानकारी बच्चों ने राघवेंद्र को दी तो वह भी वहां से तत्काल चल पड़े। सूचना पर नैनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसना चाह रहे थे लेकिन सफल नही हो सके। पीछे के घर से छत पर जाकर टीन शेड हटाकर उचक्के सीढ़ी के सहारे नीचे आ गए। इसके बाद कमरे में रखी आलमारी से आभूषण चोरी कर लिया। बताया जाता है कि ग्यारह लाख रुपए के गहने चोरी हुए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.