- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- प्रयागराज
- Prayagraj News: युवक की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी और बेटा हिरासत में
Prayagraj News: युवक की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी और बेटा हिरासत में
On
माण्डा (प्रयागराज)। रविवार को माण्डा थाना क्षेत्र के मड़ार गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी और बेटे पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े - UP Politics : 2027 चुनाव से पहले सपा ने तेज किया पीडीए आरक्षण मुद्दा, प्रयागराज में जारी की बुकलेट
जांच में सामने आया है कि सियाराम पटेल बीते शुक्रवार की रात नशे की हालत में घर लौटा था, जिसके बाद उसकी पत्नी और बेटे से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद ने उग्र रूप ले लिया और आरोप है कि गुस्से में पत्नी व बेटे ने उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल सियाराम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन जारी है। गांव में घटना को लेकर तनाव का माहौल है।
खबरें और भी हैं
आज का राशिफल : जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
By Parakh Khabar
Latest News
14 Jun 2026 16:05:43
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
