Prayagraj News: प्रयागराज में करंट लगने से दो श्रमिकों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज जिले के गंगा नगर में फूलपुर थाना क्षेत्र के गांव गगौर में गुरुवार को करंट लगने से दो श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक श्रमिक घायल हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी दी।

फूलपुर के सहायक पुलिस आयुक्त उदय प्रताप सिंह के अनुसार, ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के बृजेंद्र कुमार पटेल की बेटी की विदाई समारोह के लिए नागेंद्र टेंट हाउस द्वारा टेंट लगाया गया था।

जब टेंट हाउस के मजदूर टेंट उतार रहे थे, तभी टेंट ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे तीन श्रमिक झुलस गए। इस हादसे में फूलचंद (33) और सूरज (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा श्रमिक राजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पोखरे में डूबने से युवती की मौत, शादी की तैयारियों के बीच परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ Ballia News : पोखरे में डूबने से युवती की मौत, शादी की तैयारियों के बीच परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बलिया: गड़वार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी गांव में रविवार सुबह पोखरे में डूबने से 23 वर्षीय युवती की मौत...
गंगा के जलस्तर में फिर तेजी, तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा पानी
Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी
परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर छात्रा का चार महीने तक यौन शोषण का आरोप, स्कूल प्रबंधक के बेटे पर केस
घास काटने गईं चार किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.