- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- प्रयागराज
- Prayagraj News: महाकुंभ जा रही तीन महिला श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
Prayagraj News: महाकुंभ जा रही तीन महिला श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
On
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। उतरांव थाना क्षेत्र के नागनाथपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहीं तीन महिला श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े - प्रयागराज में सनसनी : सगाई टूटने से नाराज युवक ने CM योगी को बम से उड़ाने की दी धमकी, गिरफ्तार
इस हादसे में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान जगोरी महतो (45), कुंती महतो (70), और अल्पना महतो (47) के रूप में हुई है। ये सभी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से महाकुंभ में स्नान के लिए आ रही थीं।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
खबरें और भी हैं
मुंडन संस्कार में मातम : गंगा में डूबा युवक, सदमे में नानी की मौत
By Parakh Khabar
Latest News
15 May 2026 15:12:51
बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अचानक विशाल पेड़...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
