Prayagraj News: स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 1.40 करोड़ की नशीली सामग्री बरामद

प्रयागराज। प्रयागराज पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। हवाईअड्डा थाना पुलिस और एएनटीएफ (मादक पदार्थ रोधक बल) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 700 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये आंकी गई है।

नगर पुलिस उपायुक्त (DCP) अभिषेक भारती ने बताया कि सोमवार को एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर भगवतपुर अस्पताल के पास से सैय्यद मोहम्मद सिराज रब्बानी नामक युवक को पकड़ा गया। आरोपी बाराबंकी जिले का निवासी है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 700 ग्राम अवैध स्मैक मिली, जिसे वह प्रयागराज में बेचने के इरादे से लाया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने निजी खर्चों और शौक पूरे करने के लिए स्मैक की तस्करी करता है और इससे होने वाली आमदनी से जीवन यापन करता है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.