Prayagraj News: जसरा फ्लाईओवर के पास अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, शौक के लिए रखते थे तमंचा

प्रयागराज। घूरपुर थाना पुलिस ने शनिवार देर रात जसरा फ्लाईओवर अंडरपास, गौहनिया के पास से दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से .315 बोर का एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान शिव शैलेश (20 वर्ष) निवासी प्रतापपुर, थाना लालापुर और राम मूरत (21 वर्ष) निवासी ग्राम सेंधुवार, थाना घूरपुर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े - प्रयागराज में आरसेटी दे रहा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर, निशुल्क प्रशिक्षण से बढ़ रही रोजगार की राह

पूछताछ में दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि वे हथियार सिर्फ शौक के लिए रखते थे। हालांकि पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ क्राइम नंबर 183/2025 के तहत आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर चुकी है।

थाना प्रभारी के अनुसार, अब पुलिस यह जांच कर रही है कि इन हथियारों की आपूर्ति कहां से हुई और क्या इनका किसी आपराधिक गतिविधि में इस्तेमाल किया गया है। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.