Prayagraj News: बांस काटने के विवाद में दो पक्षों में खूनी झड़प, चार घायल, बेटी की शादी में सुरक्षा की मांग

कोरांव, प्रयागराज: कोरांव थाना क्षेत्र के केड़वर झरवनिया गांव में सोमवार को जमीन संबंधी पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बांस काटने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गई। झड़प में दोनों ओर से लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक पक्ष के चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, गांव निवासी नागेश्वर प्रसाद मिश्र और राम सुशील मिश्र के बीच लंबे समय से भूमि का विवाद चल रहा है। नागेश्वर प्रसाद मिश्र की बेटी की शादी 22 मई को तय है, जिसके चलते सोमवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने घर के पास स्थित बांस की कोठी से बांस काटना शुरू किया। इस पर राम सुशील मिश्र पक्ष ने विरोध जताया और कहा कि जमीन का अभी तक बंटवारा नहीं हुआ है, लिहाजा बांस उनका है।

विवाद बढ़ने पर बात हाथापाई तक पहुंच गई और फिर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में नागेश्वर प्रसाद मिश्र, रामनेवाज मिश्र, पुष्पा देवी और गोकुल प्रसाद घायल हो गए। राम सुशील मिश्र पक्ष के भी कुछ लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शादी में सुरक्षा की गुहार

घटना के बाद नागेश्वर प्रसाद मिश्र पक्ष ने आरोप लगाया कि राम सुशील मिश्र के लोगों ने धमकी दी है कि जिस दिन बारात आएगी, उसी दिन हमला किया जाएगा। इससे परिवार में भय का माहौल है। नागेश्वर प्रसाद ने बेटी की शादी के दिन सुरक्षा के लिए पुलिस बल की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.