Prayagraj News: प्रयागराज पहुंचने वाले मार्गों की स्थिति का डीजीपी यूपी ने लिया जायजा

प्रयागराज। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश डीजीपी प्रशांत कुमार ने सोमवार सुबह अपने मातहत अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। रिपोर्ट के अनुसार, प्रयागराज आने वाले सभी मार्ग सामान्य हैं, हालांकि लेप्रोसी और फाफामऊ तिराहे पर यातायात का दबाव बना हुआ है।

डीजीपी ने महाकुंभ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ और संगम तट पर स्नान के लिए आने वालों की संख्या को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रबंधन की समीक्षा की।

इन मार्गों पर यातायात सामान्य

  • मिर्जापुर मार्ग
  • रीवा रोड
  • सहसो-जौनपुर मार्ग
  • लखनऊ मार्ग
  • वाराणसी मार्ग
  • कौशांबी मार्ग

हालांकि, लेप्रोसी और फाफामऊ तिराहे पर वाहनों का दबाव अधिक बना हुआ है।

डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वाहनों को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जाए और जाम की स्थिति न बनने दी जाए। साथ ही, श्रद्धालुओं को सुगम यातायात उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.