Prayagraj News: 8 साल के वेदांत ने 12 मिनट में यमुना पार कर रच दिया कीर्तिमान, एक हफ्ते की ट्रेनिंग में किया कमाल

प्रयागराज। महज आठ साल की उम्र में तैराकी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तीसरी कक्षा के छात्र वेदांत उर्फ कुंज ने यमुना नदी को महज 12 मिनट में पार कर सबको हैरान कर दिया। टैगोर पब्लिक स्कूल, मीरापुर के छात्र वेदांत ने यह कारनामा केवल एक सप्ताह की ट्रेनिंग के बाद कर दिखाया, जिससे शहर भर में उसकी चर्चा हो रही है।

बरगढ़ घाट से महेवा तक 12 मिनट में तय की दूरी

वेदांत ने गुरु ज्ञानचंद स्विमिंग क्लब के प्रशिक्षक अजय खन्ना के निर्देशन में यमुना के बरगढ़ घाट से महेवा घाट तक 12 मिनट में तैरकर दूरी पूरी की। गुरु अजय खन्ना पिछले 35 वर्षों से तैराकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। वेदांत की यह उपलब्धि उनके मार्गदर्शन और वेदांत की मेहनत का नतीजा है।

यह भी पढ़े - CMO के खिलाफ एएनएम कर्मियों की हुंकार, चेतावनी के साथ धरना, कर्मचारियों का मिला भरपूर समर्थन

पढ़ाई के साथ तैराकी में भी रचनी है पहचान

वेदांत ने बताया कि वह न केवल पढ़ाई में अव्वल रहना चाहता है, बल्कि तैराकी में भी देश का नाम रोशन करना उसका सपना है। उनके पिता प्रीतम और माता कुसुम बेटे की इस उपलब्धि से गर्वित हैं।

स्कूल और परिजन गदगद

टैगोर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने वेदांत को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वेदांत की इस सफलता से स्कूल, गुरु और पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मेहनत और समर्पण की मिसाल बना वेदांत

गुरु अजय खन्ना का अनुभव और वेदांत की लगन इस बात का प्रमाण हैं कि उम्र कोई बाधा नहीं होती—अगर हौसले बुलंद हों तो हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वेदांत अब अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बन चुका है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.