महाकुंभ 2025: सेक्टर 18 में लगी आग, दमकल की टीम ने पाया काबू

प्रयागराज: महाकुंभ 2025 में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। सेक्टर 18 में पीपा पुल के पास शंकराचार्य मार्ग पर आग लग गई, जिससे मेला क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गईं।

दमकल टीम ने आग पर पाया काबू

मिली जानकारी के अनुसार, हरिहरानंद के शिविर में आग लगी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

महाकुंभ में पहले भी लग चुकी है आग

29 जनवरी: मेला क्षेत्र के सेक्टर 22 में आग लग गई थी, जिसमें छतनाग झूंसी में दर्जनभर से अधिक टेंट जलकर राख हो गए थे।

19 जनवरी: सेक्टर 19 के जय बजरंग बली सेवा आश्रम में गैस सिलेंडर फटने से आग लगी थी, जो तेज हवा के कारण सेक्टर 20 तक फैल गई थी। हालांकि, इस घटना में भी किसी की जान नहीं गई थी।

सुरक्षा के कड़े इंतजामों की जरूरत

महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में बार-बार आग लगने की घटनाएं चिंता का विषय बन रही हैं। प्रशासन और दमकल विभाग की मुस्तैदी से अब तक बड़े हादसे टल गए हैं, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और अधिक सख्त सुरक्षा उपायों की जरूरत है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.