Pratapgarh News: निलंबित शिक्षक की बहाली के लिए छात्रों का धरना, बीएसए को सौंपा ज्ञापन

प्रतापगढ़। संडवा चंद्रिका ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शनिवार दोपहर बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। वे निलंबित सहायक अध्यापक अंजनी सिंह की बहाली की मांग कर रहे थे। "अंजनी सर को बहाल करो" के स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ बच्चों ने बीएसए कार्यालय परिसर में नारेबाजी की और बीएसए को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यालय में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। बाद में छात्रों ने डीएम शिव सहाय अवस्थी को भी ज्ञापन सौंपा।

छात्रों का दावा: आरोप निराधार

छात्रों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में अंजनी सिंह पर लगे आरोपों को गलत व निराधार बताया गया। बच्चों ने निवेदन किया कि पांच अप्रैल को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की परीक्षा है और अध्यापक की बहाली से उनकी पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने हस्ताक्षर कर अपनी मांग के समर्थन में आवाज बुलंद की।

कुछ दिन पहले संडवा चंद्रिका ब्लॉक के एक विद्यालय में सहायक अध्यापक अंजनी सिंह पर छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा था, जिसके बाद बीएसए भूपेंद्र सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया। बीएसए ने कहा कि मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.