Pilibhit News: शादी से पहले दुल्हन हुई लापता, बरात लौटी खाली हाथ

बरखेड़ा: शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन फेरे से पहले ही दुल्हन अचानक लापता हो गई। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। दुल्हन के गायब होने की खबर मिलते ही बराती भी मायूस होकर लौट गए। अगले दिन सुबह गांव के एक घर में दुल्हन मिली, जिसके बाद परिवार वाले उसे लेकर आए, लेकिन तब तक बरात वापस जा चुकी थी। लड़की के पिता ने बीसलपुर के एक इंटर कॉलेज में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह मामला सोमवार रात का है। दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के एक युवक की शादी बरखेड़ा क्षेत्र की एक युवती से तय हुई थी। शादी की रस्में चल रही थीं, और बरात गांव पहुंच चुकी थी। द्वारचार की रस्म पूरी होने के बाद बरातियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इसी दौरान दुल्हन को शादी के जेवर और कपड़े पहनाने के लिए परिजन घर पहुंचे, लेकिन दुल्हन वहां नहीं मिली।

दुल्हन के अचानक लापता होने की खबर से परिवार में हड़कंप मच गया। काफी तलाश करने के बावजूद जब वह नहीं मिली, तो लड़के वालों को सूचित किया गया। इसके बाद शादी की रस्में रोक दी गईं और बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

अगली सुबह गांव के एक घर में दुल्हन के होने की खबर मिली, तो लड़की के परिवार वाले पूर्व प्रधान की मदद से वहां पहुंचे। लड़की को घर लाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

लड़की के परिजनों ने बीसलपुर के एक इंटर कॉलेज में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, दुल्हन के लापता होने की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.