पीलीभीत: धार्मिक स्थल पर की अश्लील हरकत, लड़की भागी...प्रेमी की पिटाई, जानिए मामला

पीलीभीत: रामलीला मेला मैदान में अलग अलग समुदाय के प्रेमी युगल को आपत्ति जनक हालत में देख भीड़ भड़क गई। दोनो को पकड़कर सवाल जबाव किए । लड़की तो मौका मिलते ही भाग गई और युवक की भीड़ ने पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। कुछ लोग इसे लगे जेहाद से भी जोड़कर देखते रहे। 

घटना गुरुवार की है। एक लड़का और स्कूल की ड्रेस पहने हुए लडकी बाइक पर सवार होकर रामलीला मेला मैदान पहुंचे। इसके बाद मंदिर के पास पहुंचकर आरोप है कि लड़का लड़की से अश्लील हरकत करने लगा। पहले तो लोग दूर से देखते रहे। इसकी वीडियो बनाई और फिर दोनो को पकड़ लिया।

आरोप है कि लड़का गलत नाम बताता रहा। लड़की ने खुद को बरखेड़ा क्षेत्र का बताया। इसके बाद भाग गई। फिर  लड़के की पिटाई की गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लड़के को कब्जे में लेकर   सुनगढ़ी थाने भेज दिया। इसके बाद भी लोग हंगामा कर कार्रवाई की मांग करते रहे। बमुश्किल लोगों को शांत कर मामला रफा दफा कर दिया गया। पुलिस ने लड़के की बाइक भी कब्जे में ली। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.