पीलीभीत : मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में हुई भारत नेपाल के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक

पीलीभीत। लोकसभा चुनाव को लेकर मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में भारत नेपाल के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। दोनों राष्ट्रों के बीच शांति सद्भावना और सहयोग की दृष्टि को लेकर चुनाव से पूर्व बैठक आयोजित की गई है।

जनपद की तहसील कलीनगर में मौजूद मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में पहुंचे नेपाल राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंडला आयुक्त और आईजी का जिला अधिकारी स्वागत किया। मंडला आयुक्त सौम्या अग्रवाल व पुलिस महानिरीक्षक डाॅ0 राकेश सिंह की अध्यक्षता में नेपाल राष्ट्र के जनपद कंचनपुर के अधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। दोनों देशों के अधिकारियोंकी मौजूद निष्पक्ष, निर्विघ्न व सकुशल लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने को रणनीति बनाई गई।

यह भी पढ़े - UP News: पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्रा पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत; आरोपी हिरासत में

बैठक में नेपाल राष्ट्र के जनपद कंचनपुर के सीडीओ गोपाल कुमार अधिकारी, पुलिस अधीक्षक कंचनपुर चक्रराज जोशी, एपीएफ के एसपी खगेन्द्र बहादुर चन्द्र, सहायक सीडीओ धर्मराज जोशी ने भाग लिया। जनपद पीलीभीत की ओर से जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय, एसएसबी कमाण्डेंट, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ऋतु पुनिया, आशुतोष गुप्ता एसडीएम कलीनगर मौजूद रहे। आयोजित बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर महत्वपूर्ण विन्दुओं पर चर्चा की गई। बार्डर एरिया क्षेत्र में संयुक्त पेट्रोलिंग, अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण को रणनीति बनाई गई। सीमावर्ती क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने को दोनों देश की सीमा सुरक्षा बल, पुलिस व प्रशासनिक, वन विभाग सहित अन्य अधिकारियों के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग की योजना है। इसके साथ ही इन्टेलीजेन्स के माध्यम से अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की सूची तैयार कर पुलिस के साथ साझा के निर्देश दिए गए हैं। अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्व दोनों ओर से कड़ी कार्यवाही करने की बात कही गई।

महत्वपूर्ण बैठक में कहा गया कि भारत नेपाल के सौहार्दपूर्ण रहे हैं और किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो आपसी समन्वय के साथ निस्तारण किया जाएगा। बैठक में नेपाल राष्ट्र के अधिकारियों ने सहमति व्यक्त करते हुये सहयोग करने की बात कही है, उन्होंने कहा कि बार्डर एरिया में उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्ष व नेपाल राष्ट्र के अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सीमा पर सघन जांच की जाएगी। जिससे आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत चेक पोस्ट, वैरियर स्थापित किए जाएंगे। जिससे कि निर्वाचन सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। बार्डर एरिया के धार्मिक स्थलों की नियमित निगरानी की जाये। सीमावर्ती गांवों में कैंप लगाने के दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। 

खबरें और भी हैं

Latest News

कौशांबी: स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची प्रधानाध्यापिका निलंबित, विभागीय जांच शुरू कौशांबी: स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची प्रधानाध्यापिका निलंबित, विभागीय जांच शुरू
कौशांबी: जिले के कड़ा ब्लॉक स्थित लुकिया प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका की कथित हरकत से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में...
12 अगस्त से एनएसई पर शुरू होंगे निफ्टी इंडिया एफपीआई 150 इंडेक्स के डेरिवेटिव्स
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का पहली तिमाही में 386 करोड़ रुपये मुनाफा, ग्राहकों को 4,666 करोड़ रुपये का भुगतान
'उड़ने की आशा' में 7 साल का लीप, नए लुक में नजर आएंगे कंवर ढिल्लों
बलिया ट्रिपल मर्डर केस: तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 1.85 लाख रुपये का जुर्माना
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.