पीलीभीत: सीएम के कार्यक्रम में काले रंग के कपड़े पहनकर आए और हो गए आउट, सड़क पर ही गुजारा समय

पीलीभीत: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन था। उनकी ओर से की जाने वाली घोषणाएं और उनकी एक झलक देखने के लिए हर वर्ग में खासा उत्साह था।  मगर कई किमी का सफर तय करने के बाद ही खुद के पहने हुए कपड़ों का रंग ही सारी मेहनत पर पानी फेर देगा।

 

इसका किसी को आभास भी नहीं था। मगर जब  कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और काले रंग के कपड़े पहने होने की बात पर ही उन्हें प्रवेश से रोक दिया गया तो मासूसी के सिवाए कई महिला पुरुषों को कुछ हाथ न लगा। नतीजतन जहां जगह मिली वहीं बैठकर समय बिताया। कई मासूसी के साथ वापस हो गए।

बता दें कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर हर पहलू पर सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरती जा रही थी। दूर दराज से लोग कार्यक्रम शामिल होने के लिए पहुंचे। भाजपा के स्थानीय नेताओं की ओर से बसों की व्यवस्था भी कर दी गई थी।

जबकि कई अपने संसाधनों से सभास्थल के लिए रवाना हुए। कई किमी तक लोग पैदल भी चलकर आए। जिसके बाद अंत में उन्हें मायूस होना पड़ा। दरअसल,  प्रवेश द्वार पर ही पुलिस बल तैनात था। बताते हैं कि जो लोग काले वस्त्र धारण किए हुए थे। उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

लोगों ने किसी तरह का विरोध न करने का भरोसा भी  दिलाया लेकिन सुरक्षा कर्मी रिस्क लेने के लिए राजी न हुए। अंत में तमाम महिलाएं, युवक काले रंग के कपड़े पहने होने के चलते सड़क किनारे बैठकर ही संबोधन को सुनने का प्रयास करते रहे।

...और प्रवेश न मिलने पर लौटे दिव्यांग
कई दिव्यांग भी सीएम की सभा को सुनना चाहते थे। मगर देरी या फिर कोई और वजह रही हो। उन्हें वापस होना पड़ा। मुख्यमंत्री के पहुंचने के चंद मिनट बाद ही कुछ ऐसे दिव्यांग मायूस होते जाते दिखाई दिए। जिनसे बात की गई तो उनका कहना था कि वह पांच से आठ किमी पैदल चलकर आए थे। मगर उन्हें एंट्री गेट से रोक दिया गया। वजह को लेकर वह कुछ बता नहीं सके।

खबरें और भी हैं

Latest News

Azamgarh News: बिजली के पोल से टकराया डीजल टैंकर, धमाके के बाद लगी भीषण आग; तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत Azamgarh News: बिजली के पोल से टकराया डीजल टैंकर, धमाके के बाद लगी भीषण आग; तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से डीजल लेकर बिलरियागंज थाना क्षेत्र...
Shravasti News: नवोदय विद्यालय में खाने में कीड़े मिलने का आरोप, छात्रों ने शुरू की भूख हड़ताल; हॉस्टल की छत पर प्रदर्शन
FarmerChat ने पार किया 10 लाख यूजर्स का आंकड़ा, Digital Green ने लॉन्च किया नया AI आधारित FarmerChat 2.0
Thodi Si Umeed Thoda Sa Aasman: गौरव बाजपेयी बोले- परिवार के लिए प्यार की कुर्बानी देने वालों को अक्सर गलत समझा जाता है
Yaadein: बॉक्सिंग रिंग में उतरे इक़बाल खान, बोले- इस सीन के लिए मुझे बॉक्सिंग ‘अनलर्न’ करनी पड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.