- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- नोएडा
- कार में लगी आग, जिन्दा जले दो लोग ; देखें Video
कार में लगी आग, जिन्दा जले दो लोग ; देखें Video
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक कार में लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाने के बाद शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
#नोएडा सेक्टर 119 आम्रपाली प्लेटीनाम सोसाइटी में दर्दनाक हादसा खड़ी कार में लगी अचानक आग कार में आग लगने से कार में बैठे दो लोगो की जलकर मौत
— Pankaj kumar (@Pankajk78010533) November 25, 2023
सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के अमरपाली प्लैटिनम सोसाइटी की घटना @cfonoida@noidapolice@Uppolice @DCP_Noida @ADCPNoida @CP_Noida @BJP4UP pic.twitter.com/H30qCQX3Mk
एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि शनिवार सुबह थाना 113 में सूचना मिली कि आम्रपाली प्लैटिनम सोसाइटी के अंदर एक स्विफ्ट कर में आग लग गई है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस ने कार में लगी आग को काबू किया और उसमें मौजूद दो पुरुषों के शवों को बाहर निकाला। सीसीटीवी देखने के बाद पुलिस को यह पता लगा कि 6:08 मिनट पर गाड़ी सोसाइटी के अंदर पहुंची थी और 6:11 मिनट पर ही गाड़ी में आग लग गई। इसके अंदर मौजूद दोनों सवारों की जलकर मौत हो गई।
