- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मुजफ्फरनगर
- Muzaffarnagar News: ससुराल में घुसने से रोकी गई विवाहिता ने घर के बाहर दिया धरना, लगाए गंभीर आरोप
Muzaffarnagar News: ससुराल में घुसने से रोकी गई विवाहिता ने घर के बाहर दिया धरना, लगाए गंभीर आरोप
On
मुजफ्फरनगर: जिले के नयी मंडी थाना क्षेत्र स्थित अवधविहार मोहल्ले में एक विवाहिता ने अपने ससुराल में प्रवेश न मिलने पर घर के बाहर धरना शुरू कर दिया। विवाहिता पूजा पाल का आरोप है कि ससुरालवालों ने उसे जबरन घर से निकाल दिया और उसके तीन वर्षीय बेटे को भी उससे छीन लिया।
यह भी पढ़े - Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में नॉनवेज ढाबे पर तोड़फोड़, हिंदू रक्षा दल के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज
धरने पर बैठी पूजा का कहना है कि वह अपने बेटे के साथ फिर से घर में रहना चाहती है लेकिन ससुराल वाले उसे अंदर नहीं आने दे रहे हैं। न्याय की उम्मीद में उसने रविवार को ससुराल के सामने ही धरना शुरू कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश चंद भगेल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता तथा ससुराल पक्ष के बीच सुलह कराने की कोशिश की जा रही है। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
खबरें और भी हैं
आज का राशिफल : जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
By Parakh Khabar
Latest News
14 Jun 2026 16:05:43
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
