- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मुजफ्फरनगर
- मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक के नीचे घुसी कार, छह लोगों की दर्दनाक मौत
मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक के नीचे घुसी कार, छह लोगों की दर्दनाक मौत
On
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में आज मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा नेशनल हाईवे 58 पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से हरिद्वार जा रही एक कार की ट्रक के नीचे घुस गई जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी देते हुए सीओ विनय गौतम ने बताया कि सियाज कार अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी। इसमें कार सवार सभी 6 युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों की शिनाख्त शिवम पुत्र योगेन्द्र त्यागी, पार्श पुत्र दीपक शर्मा, कुनाल पुत्र नवीन शर्मा, धीरज, विशाल और एक और दोस्त सवार थे। ये सभी शहादरा, दिल्ली के रहने वाले थे। थाना छपार पुलिस ने मृतकों के स्वजन को सूचित करते हुए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया।
खबरें और भी हैं
गश्त के दौरान सिपाही पर गंडासे से हमला, आरोपी हिरासत में
By Parakh Khabar
प्रेमिका द्वारा जहर खाने के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
By Parakh Khabar
मेरी व्यथा… डॉ. अतुल मलिकराम
By Parakh Khabar
दर्द की जड़ तक पहुँचना क्यों आवश्यक है
By Parakh Khabar
Latest News
03 Mar 2026 18:49:20
मुरादाबाद: थाना मैनाठेर क्षेत्र के ग्राम बघी गोवर्धनपुर के जंगल में स्थित एक सूखे कुएं से मिली युवती की लाश...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
