Moradabad News: शांतनु ठाकुर के बयान पर सपा सांसद एसटी हसन का पलटवार, बोले- CAA से हम सहमत नही... 

मुरादाबाद: केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने रविवार को पश्चिमी बंगाल में रैली के दौरान कहा की में गारंटी देता हूं की पूरे देश में सात दिन के अंदर नागरिक संशोधन अधिनियम लागू हो जाएगा। इस बयान के बाद देशभर में सियासी भूचाल आ गया है। CAA को लेकर दिए गए इस बयान के बाद विपक्ष, सरकार को घेरने की फिराख में है।

हिंदुस्तान की बड़ी आबादी CAA के खिलाफ, NRC हमें कुबूल नही
सपा सांसद एसटी हसन ने केंद्रीय मंत्री के बयान का पलटवार किया है। उन्होंने कहा की सरकार को CAA को लागू तो करना ही है। लेकिन, CAA से हम सहमत नही हैं। हिंदुस्तान की बहुत बड़ी आबादी इसके खिलाफ है, ये सबने देखा है। पूरे हिंदुस्तान में इसके खिलाफ प्रोटेस्ट हुआ था। उन्होंने कहा CAA लाकर NRC लाने की भूमिका बना रहे थे। NRC लाने की भी कोशिश करेंगे बाद में ये लेकिन हमें वो कुबूल नही है।

UCC में कुरआन और हदीस के खिलाफ बात होगी तो नही मानेंगे, ईमान के खातिर कुछ भी कर सकते हैं-
सपा सांसद में उत्तराखंड में जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने के सवाल पर कहा। देखिए, अगर UCC के अंदर कुरआन और हदीस की रोशनी से मुखालिफ बातें होंगी य जो कुरआन में हमें हुक्म दिया गया है उसके खिलाफ अगर कोई बात होगी तो हम UCC हरगिज नही मानेंगे। हम कुरआन और हदीस को मानने वाले लोग हैं, ईमान पर चलने वाले लोग हैं और ईमान की खातिर हम कुछ भी कर सकते हैं। 

9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और पांच पर पलटी मार है नितीश कुमार, सियायत के भी कुछ उसूल होते हैं-
सपा सांसद एसटी हसन ने बिहार में सत्ता परिवर्तन पर खुलकर अपनी बात कही। उन्होंने कहा जिस तरह से नीतीश कुमार जी ने पलटियां मारी हैं उसे पूरे देश ने देखा है। उन्होंने कहा, सियासत में भी कुछ उसूल होते हैं, एथिक्स होते हैं। नो बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और पांच बार पलटियां मार गए। क्या ये गुड़ियों गुड्डों का खेल है?

उन्होंने लालू यादव से जांच एजेंसियों की पूछताछ और उनकी बेटी की तरफ से एक्स हैंडल पर पोस्ट के सवाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा लालू प्रसाद यादव देश के बड़े नेता हैं। उन्होंने देश के लिए और रेल मंत्री रहते हुए रेलवे के लिए बड़े काम किए हैं। उनकी तबियत खराब है। इस बात का ख्याल रखना चाहिए की बहुत सॉफ्ट उनसे पूछताछ की जाए उनकी बेइज्जती न की जाए। 

ज्ञानवापी पर बोले सपा सांसद, 500 साल पुरानी चीजों को जितना उखेड़ोगे उतना देश का नुकसान होगा
ज्ञानवापी के सवाल पर सपा सांसद एसटी हसन ने कहा, ये तो धमकी है की य तो समाधान निकालो य हम छीन ही लेंगे। मुस्लिम पक्ष गरीब और कमज़ोर हैं वो क्या कर सकते हैं।

उन्होंने कहा इसका फैसला कोर्ट करेगी सवाल सिर्फ इसका नही तीन हजार मस्जिदें और भी हैं ये सिलसिला कहां रुकेगा? कब तक मुसलमानों के जज़्बात से खेला जाएगा। ये बंद नही हुआ तो देश को कितना बड़ा नुकसान होगा? क्या हुआ था पांच सो साल पहले क्यों हुआ था और क्यों नही हुआ था उसकी डिटेल क्या थी उस वक्त क्या संविधान था हमारा, उस वक्त लोकतंत्र था क्या हमारा? सारा संविधान बादशाह की ज़बान होती थी, सारी जमीन बादशाह की होती थी। आज उसी रास्ते पर ये सरकारें भी चल रही हैं। इनमे उनमें फर्क क्या बचा?

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.