- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मुरादाबाद
- Moradabad News: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़ी डीसीएम से टकराई बाइक, तीन छात्रों की मौके प...
Moradabad News: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़ी डीसीएम से टकराई बाइक, तीन छात्रों की मौके पर मौत
On
मुरादाबाद। सोमवार को दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों छात्र रोज की तरह यूनिवर्सिटी से अपने घर लौट रहे थे, लेकिन लौधीपुर राजपूत के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से टकरा गई।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों छात्रों को गंभीर सिर चोटें आईं, क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर पहुंची पुलिस, परिवारों में मचा कोहराम
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल छात्रों को तुरंत TMU अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बाइक और डीसीएम को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं
Latest News
31 Aug 2026 05:53:42
बलिया: गड़वार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी गांव में रविवार सुबह पोखरे में डूबने से 23 वर्षीय युवती की मौत...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
