Moradabad News: गोकशी के आरोपी को लगी गोली, दरोगा घायल, फरार साथी 24 घंटे में गिरफ्तार

मुरादाबाद: मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में शनिवार रात गोकशी के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक आरोपी आसिफ के पैर में गोली लगी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसका साथी फैजान मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हुआ मामला

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में प्रीतम के घर से गोवंशीय पशु चोरी होने की घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शनिवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी किए गए पशु को बहल्ला नदी किनारे गोकशी के लिए ले जा रहे हैं।

यह भी पढ़े - मुरादाबाद में ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर एनसीसी कैडेट्स ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ आरोपियों का पीछा किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें दरोगा राम अवतार छर्रे लगने से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आसिफ के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गया।

पुलिस ने बरामद किए सबूत

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने गोवंशीय पशु और गोकशी के उपकरण बरामद किए। घायल आरोपी आसिफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका साथी फैजान मौके से भाग निकला, जिसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आसिफ और फैजान मातीपुर के निवासी हैं। दोनों पर पहले से गोकशी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

क्षेत्र में बढ़ाई गई चौकसी

इस घटना के बाद मूंढापांडे क्षेत्र में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है और गोकशी जैसी घटनाओं पर सख्ती बरतने का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.