Moradabad News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, पुलिस की लापरवाही से आहत होकर आत्महत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद। सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन पुलिस की लापरवाही इन प्रयासों पर पानी फेर रही है। मझोला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस की निष्क्रियता उजागर हुई। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से पीड़िता ने छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की लापरवाही बनी आत्महत्या की वजह

मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर चौकी इलाके में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा को पड़ोस के युवक चेतन ने बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया। पीड़िता के पिता के मुताबिक, आरोपी ने उसे तमंचे के बल पर दुष्कर्म का शिकार बनाया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा।

परिवार ने इस घटना की शिकायत मझोला थाने में दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने केवल आरोपी को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस लापरवाही का फायदा उठाते हुए चेतन ब्लैकमेल करता रहा और कई बार छात्रा का शोषण किया।

पुलिस की उदासीनता और लगातार मिल रही धमकियों से हताश होकर छात्रा ने बुधवार रात घर की छत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने रीढ़ की हड्डी और पैर में गंभीर चोट आने की पुष्टि की।

गुरुवार सुबह पुलिस हरकत में आई और पीड़िता के पिता से नई तहरीर लेकर पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चेतन को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

वारदात-2: खेत में युवती से बदसलूकी, कपड़े फाड़े

  • मझोला थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर निवासी धर्मवीर सिंह की पत्नी सरोज ने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी की शाम उनके बेटे निमित पर परोपकार सिंह, मनवीर और जितेंद्र ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
  • शोर सुनकर जब धर्मवीर की पत्नी और बेटी मौके पर पहुंची, तो हमलावरों ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ दिए।

पीड़िता ने जब थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद गुरुवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

वारदात-3: घर में घुसकर युवती का अपहरण

  • सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला इलाके में युवती को जबरन अगवा करने की वारदात सामने आई है।
  • पीड़िता की मां सकीना ने बताया कि भोजपुर निवासी रफी अपने साथी के साथ घर में घुस आया और उसकी बेटी को जबरन उठा ले गया। विरोध करने पर आरोपियों ने सकीना को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं मिला है।

वारदात-4: घर से दो लाख रुपये लेकर युवती लापता

  • सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक से एक युवती दो लाख रुपये लेकर लापता हो गई।
  • पीड़िता के पिता अख्तर ने सद्दाम पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है।

इसी तरह, कटघर थाना क्षेत्र में शिवपुरी निवासी महेंद्र की बेटी भी 50 हजार रुपये लेकर घर से गायब हो गई। उन्होंने मनीष और उसके साथी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.