Moradabad Crime News: घर में सफाई करने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

गलशहीद थाना क्षेत्र का मामला, जान से मारने की धमकी देकर दो दिन किया दुष्कर्म

मुरादाबाद: गलशहीद थाना क्षेत्र में घर में सफाई करने वाली नाबालिग किशोरी के साथ गृह स्वामी ने दो दिन तक जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से 50 वर्षीय आरोपी वारिस को जेल भेज दिया गया।

गलशहीद थाना क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी थाना क्षेत्र में वारिस के यहां साफ-सफाई का काम करती थी। 18 अक्टूबर को आरोपी वारिश कुरैशी घर पर अकेला था। परिवार के सभी लोग घर के बाहर गए हुए थे। दोपहर को जब किशोरी घर में सफाई करने गई तो आरोपी ने उसे घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने किशोरी को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसमें किशोरी बुरी तरह डर गई और उसने इसका किसी से जिक्र नहीं किया।

किशोरी 19 अक्टूबर को फिर आरोपी वारिस कुरैशी के मकान में साफ-सफाई करने के लिए गई। इस दिन भी आरोपी घर में पर अकेला था। उसने फिर किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद किशोरी घर पहुंची। जहां उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.