मुरादाबाद : पाकबड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल संचालिका की मौत

मुरादाबाद/ पाकबड़ा: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक स्कूल संचालिका की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं स्कूल संचालिका के बिहार से परिजन भी आ गए। एसपी सिटी, सीओ हाईवे और पाकबड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। जिसमें मौत की वजह की पुष्टि नहीं हो पई। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रखा है।

बिहार में जिला पटना के थाना रूपसपुर में आदर्श विहार कॉलोनी निवासी विमला कुमारी (57) पुत्री कामेश्वर सिंह यादव कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती कैलसा रोड स्थित डॉनवास्को स्कूल की संचालिका थीं। सोमवार की सुबह पाकबड़ा पुलिस को उनकी मौत की जानकारी मिली। जिसके बाद एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ हाईवे महेश चंद्र गौतम व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर कमरे के अंदर बेड पर शव पड़ा था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने सभी साक्ष्य जुटाए। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि शनिवार का बाजार निवासी स्कूल के प्रबंधक अबीऊर सुभहान पुत्र राशिद ने बताया कि रविवार को ही विमला की मौत हो गई थी। जिसकी सूचना उन्होंने परिजनों को दे दी थी। सोमवार की सुबह तड़के परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस को स्कूल संचालिका की मौत की सूचना दी गई। 

परिजनों ने बताया कि वह काफी लंबे समय से रह रही थी। समय-समय पर बात भी होती थी। उसने कभी कोई परेशानी नहीं बताई। अचानक मौत समझ से परे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, जिससे पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रखा है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.