- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मुरादाबाद
- मुरादाबाद: जन साधारण व दून एक्सप्रेस समेत 9 ट्रेन विलंबित, स्टेशन पर घंटों करना पड़ रहा इंतजार
मुरादाबाद: जन साधारण व दून एक्सप्रेस समेत 9 ट्रेन विलंबित, स्टेशन पर घंटों करना पड़ रहा इंतजार
मुरादाबाद: त्योहारी सीजन में प्रमुख ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को जन साधारण एक्सप्रेस समेत 9 ट्रेनें विलंबित रहीं। जिसकी वजह से यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा। आए दिन ट्रेन लेट हो रही हैं।
अभी मौसम में भी इतनी ठंडक नहीं है, जिससे कोहरे की स्थिति बने और ट्रेनें विलंबित हों। लेकिन, इसके बावजूद भी ट्रेनें लेट हो रही हैं। हालांकि ट्रेन लेट होने की शिकायत यात्री रेलवे के टोल फ्री नंबर पर भी करते हैं, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं मिल पाता। शुक्रवार को जन साधारण एक्सप्रेस 5 घंटा 45 मिनट, हावड़ा-देहरादून (दून) एक्सप्रेस 2 घंटा 14 मिनट, जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 घंटा 15 मिनट, बेगमपुरा एक्सप्रेस 30 मिनट, ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 घंटा 19 मिनट, अवध असम एक्सप्रेस 40 मिनट, जयनगर क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस 2 घंटा 13 मिनट एवं शहीद एक्सप्रेस 35 मिनट देरी से पहुंची।
त्योहार के समय पर ट्रेनों के देरी से चलने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में और इजाफा होगा। उन लोगों को ज्यादा दिक्कत होती है, जो समय से ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंच जाते हैं और पूछताछ केंद्र पर पता चलता है कि ट्रेन लेट है। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पर ही घंटों इंतजार करना पड़ता है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि जो ट्रेन लेट चल रही हैं, उनको समय से चलाने के लिए टीम काम कर रही है। जिससे त्योहार पर यात्रियों को कोई दिक्कत न हो।
