Meerut News: एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से 4.420 किलोग्राम अफीम, तीन मोबाइल फोन, 800 रुपये नकद और एक कार बरामद की गई है।

एसटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान अमरोहा जिले के रहने वाले हंसराज और फिरासत अली के रूप में हुई है। दोनों को शुक्रवार शाम हापुड़-मेरठ रोड स्थित पांची पुल के पास से पकड़ा गया।

यह भी पढ़े - मेरठ में रेस्टोरेंट पर पुलिस की छापेमारी, युवतियों से शराब परोसने का आरोप; संचालक समेत दो पर केस दर्ज

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी 2021 से झारखंड से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अफीम की तस्करी कर रहे थे। फिरासत अली इससे पहले 2022 में भी मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एसटीएफ के हाथों गिरफ्तार हो चुका है।

पुलिस के मुताबिक, जेल से छूटने के बाद फिरासत अली ने फिर से तस्करी का धंधा शुरू कर दिया और इस बार उसने हंसराज को भी अपने गिरोह में शामिल कर लिया। दोनों लंबे समय से पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अफीम की आपूर्ति कर रहे थे।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.