Meerut News: महिलाओं से मारपीट मामले में मेरठ के पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले के लावड़ कस्बे में पुलिस द्वारा महिलाओं से की गई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और राजनीतिक दलों के विरोध के बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंचौली थाना प्रभारी नितिन पांडेय, लावड़ चौकी प्रभारी इंद्रेश विक्रम सिंह, दरोगा सुमित गुप्ता, पवन सैनी और सिपाही वसीम को लाइन हाजिर कर दिया है।

यह घटना खारीकुआं मोहल्ले की है, जहां कुछ दिन पहले सुशील और उसके भाई अनिल के बीच घरेलू विवाद हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेने की कोशिश की। आरोप है कि विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने घर की महिलाओं के साथ लाठीचार्ज किया। इस पूरी घटना का वीडियो कुछ लोगों ने छत से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़े - मेरठ हत्याकांड में अंतिम गवाह की गवाही पूरी, 15 अप्रैल को अगली सुनवाई

पुलिस ने दोनों भाइयों व उनकी मां को बलवे सहित अन्य धाराओं में आरोपी बनाते हुए जेल भेज दिया था। इसके विरोध में महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और वीडियो सबूत भी सौंपे। इसके बाद मामला गरमा गया और राजनीतिक दल सक्रिय हो गए।

शनिवार को सपा विधायक अतुल प्रधान, जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, बसपा नेता सुभाष प्रधान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी सहित कई नेताओं ने एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। सपा ने कार्रवाई न होने पर महापंचायत की चेतावनी दी थी।

महिला आयोग और एससी-एसटी आयोग को भी इस मामले की लिखित शिकायत भेजी गई। एसएसपी ने प्रकरण की जांच एसपी क्राइम को सौंपी थी। देर रात जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.