Ballia News : ननिहाल में मासूम की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बाइक बनी काल

बांसडीहरोड, बलिया: बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सहपूरवा गांव में रविवार को एक चार वर्षीय मासूम की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही बाइक को कब्जे में ले लिया। इस हादसे के बाद मासूम के घर में कोहराम मच गया।

सिकंदरपुर कस्बे के डोमनपुरा मोहल्ला निवासी शशि गुप्ता की बेटी माही (4) अपनी मां के साथ ननिहाल सहपूरवा गांव घूमने आई थी। रविवार को माही अन्य बच्चों के साथ गांव की चट्टी पर खेल रही थी, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - बलिया में सड़क हादसा: ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घटना के बाद घायल माही को तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन मऊ ले जाते समय रास्ते में ही माही ने दम तोड़ दिया। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.