छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बारात से लौट रही माजदा ट्रेलर से टकराई, 17 की मौत, कई घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बंगोली गांव के पास बारात से लौट रही एक माजदा (CG 04 MQ 1259) की तेज रफ्तार ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दर्जनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम चटौद (विधानसभा क्षेत्र) के निवासी एक माजदा वाहन में सवार होकर खरोरा क्षेत्र के बाना बनारसी गांव में आयोजित चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद लौटते वक्त रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग पर सारागांव के पास ट्रेलर से माजदा की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि माजदा पलट गई और उसमें सवार कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक नवजात भी शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के समय वाहन में 50 से अधिक लोग सवार थे। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और राहत व बचाव कार्य में ग्रामीणों और पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रायपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। यह हादसा न सिर्फ मृतकों के परिवारों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गहरा शोक बन गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.