Mathura News: टीला धंसने से दो बहनों समेत तीन की मौत, डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

मथुरा। जिले में रविवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में मिट्टी की खुदाई के दौरान टीला धंसने से दो मासूम बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। इस जांच की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज कुमार वर्मा को सौंपी गई है।

यह हादसा गोविंद नगर थाना क्षेत्र की कच्ची सड़क स्थित माया टीला कॉलोनी में उस समय हुआ, जब एक बहुमंजिला मकान को गिराकर जमीन समतल करने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक टीला धंस गया, जिससे उस पर बने लगभग आधा दर्जन मकान ढह गए। मकानों के मलबे में कई लोग दब गए।

यह भी पढ़े - IIT से इंजीनियर बना कथित 'आध्यात्मिक गुरु', दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तारी के बाद बढ़ा जांच का दायरा

स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन मलबे में दबने से यशोदा और काव्या नाम की दो मासूम बहनों तथा तोताराम नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह एक बेहद गंभीर मामला है और इसकी गहन जांच की जा रही है। जो भी व्यक्ति इस हादसे का जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने टीला काटकर प्लॉट तैयार कर बेचने के आरोपी सुनील चैन उर्फ गुप्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि हादसे में प्रभावित सभी लोगों को शासन की नीतियों के अनुसार हर संभव सहायता दी जाएगी। फिलहाल प्रशासन जांच और राहत कार्यों में जुटा हुआ है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.