- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मैनपुरी
- UP Crime News: आश्रम में दरिंदगी, महंत और उसके साथियों ने महिला की आबरू लूटी, बेटे को किया अगवा
UP Crime News: आश्रम में दरिंदगी, महंत और उसके साथियों ने महिला की आबरू लूटी, बेटे को किया अगवा
मैनपुरी: मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महंत ने विवाहिता के पति को मजबूर कर उसकी आबरू लूट ली। यही नहीं, महंत के छोटे भाई ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके बेटे को अगवा कर लिया और शिकायत वापस लेने की धमकी दी।
इलाज के बहाने बुलाया आश्रम, किया घिनौना कृत्य
बेटे को अगवा कर शिकायत वापस लेने का दबाव
शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपियों ने पीड़िता और उसके पति को धमकाया। जब पीड़िता ने डरने से इनकार किया, तो महंत और उसके साथी पीड़िता के बेटे को कार में डालकर ले गए। उन्होंने पीड़िता से एक कागज पर जबरन हस्ताक्षर करवाए और कहा कि यदि शिकायत वापस ली, तो बेटा वापस मिलेगा।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महंत अजयदास महाराज और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है, और लोग महंत की इस घिनौनी करतूत की कड़ी निंदा कर रहे हैं।
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
