- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- महराजगंज
- Maharajganj News: सुहागरात से पहले नई नवेली दुल्हन ने पति को दिया जोर का झटका, लाखों के जेवर लेकर फर...
Maharajganj News: सुहागरात से पहले नई नवेली दुल्हन ने पति को दिया जोर का झटका, लाखों के जेवर लेकर फरार
महराजगंज: महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा में सुहागरात से पहले एक नई नवेली दुल्हन के कारनामे ने पूरे घर में हड़कंप मचा दिया। दुल्हन शादी के बाद ससुराल में अपनी ननद के लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गई। पति ने इस घटना में दुल्हन के मायके वालों की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
आरोप है कि 11 फरवरी की रात जब घर के सभी लोग मेहमानों के खाने-पीने के इंतजाम में व्यस्त थे, तभी दुल्हन सारा जेवर लेकर फरार हो गई। रातभर उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। मायके में भी पूछताछ की गई, लेकिन वहां से कोई जानकारी नहीं मिली।
मायके वालों पर संलिप्तता का आरोप
पति का आरोप है कि जब वह दुल्हन के मायके पहुंचा, तो उसके माता-पिता और भाई ने कहा कि अब उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है और उसे दोबारा वहां आने से मना कर दिया। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर मायके वालों पर संदेह जताया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुल्हन के भागने के पीछे के कारणों और उसके साथी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
