- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- उत्तर भारत में सर्दी का कहर: घना कोहरा और शीतलहर, यूपी-बिहार से लेकर पंजाब–हरियाणा तक अलर्ट, कश्मीर
उत्तर भारत में सर्दी का कहर: घना कोहरा और शीतलहर, यूपी-बिहार से लेकर पंजाब–हरियाणा तक अलर्ट, कश्मीर में माइनस में पारा
लखनऊ/नई दिल्ली। उत्तर भारत इस समय भीषण सर्दी की चपेट में है। घने कोहरे और शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 28 दिसंबर की सुबह को लेकर कई राज्यों में बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट
कश्मीर घाटी में तापमान माइनस में पहुंच गया है और आने वाले दिनों में ताजा बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश में कंपकंपाती ठंड
उत्तर प्रदेश में शीतलहर और कोहरे का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.1 डिग्री कम) और न्यूनतम 10.8 डिग्री रहा।
गोरखपुर में अधिकतम तापमान मात्र 13.2 डिग्री (सामान्य से 7.4 डिग्री कम) और प्रयागराज में 16.8 डिग्री (6.1 डिग्री कम) दर्ज किया गया।
वाराणसी, बरेली, इटावा, बहराइच और बाराबंकी में भी तापमान औसत से 4 से 6 डिग्री कम रहा। इटावा में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
सतर्कता की सलाह
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे के कारण दृश्यता सबसे कम रहने की आशंका है। सुबह और देर रात वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और सतर्क रहने की अपील की गई है।
