UP Police Promotion : यूपी में 84 इंस्पेक्टर बने DSP, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे पुलिस अधिकारियों के लिए मंगलवार का दिन खास साबित हुआ। यूपी पुलिस मुख्यालय ने 84 इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी/सीओ) के पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह प्रमोशन प्रक्रिया विभागीय मूल्यांकन और वरिष्ठता सूची के आधार पर पूरी की गई। आदेश जारी होते ही चयनित अधिकारियों और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। पदोन्नति पाए अधिकारियों को अब विभिन्न जिलों में बतौर सीओ जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। माना जा रहा है कि इससे न केवल पुलिस विभाग में कार्यप्रणाली और बेहतर होगी, बल्कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़े - प्योर ईवी ने मऊ में की एंट्री – ईवी क्रांति को दी नई रफ्तार

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, इंस्पेक्टर से सीओ पद पर पदोन्नति के लिए सेवा अनुभव, ईमानदार छवि और कार्यकुशलता जैसे मापदंडों पर अधिकारियों का चयन किया गया। प्रमोशन पाए अधिकांश इंस्पेक्टर वर्षों से अलग-अलग थानों और क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे।

यूपी पुलिस मुख्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि जल्द ही पदोन्नति पाए अधिकारियों की तैनाती सूची भी जारी कर दी जाएगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस देश की सबसे बड़ी पुलिस फोर्स मानी जाती है और अधिकारियों की यह प्रमोशन लिस्ट लंबे समय से लंबित थी।

पदोन्नति से पुलिस बल में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और साथ ही यह संदेश भी गया है कि योग्य अधिकारियों को उनकी कड़ी मेहनत का उचित फल जरूर मिलेगा।

1

2

3

4

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.