UP News : SP को लग सकता है बड़ा झटका, इस बड़े नेता के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज  

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ी राजनीतिक उलटफेर के कयास लगाए जा रहे हैं। सभी पार्टियां खुद को मजबूत करने के पैंतरे आजमा रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस इस बार मजबूती के साथ यूपी में सभी 80 सीटों पर दावेदारी की बात कह रही है। मजबूती के लिए उसने कई दलों के नेताओं को पार्टी में ज्वाइन भी कराया है। आज बुधवार को भी बुंदेलखंड के बड़े नेता गयादीन अनुरागी कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। साल 2022 के लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक गया दीन अनुरागी ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। 

गौरतलब है कि इसके पहले कांग्रेस में इमरान मसूद ने वापसी की थी,जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा था कि पार्टी के पुराने नेताओं को फिर से पार्टी में सक्रीय किया जायेगा। सूत्रों का कहना है कि वह बुधवार को गयादीन अनुरागी पार्टी प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष अजय राय की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बताते चलें कि गयादीन अनुरागी हमीरपुर की राठ विधानसभा सीट से साल 2012 में विधायक चुने गए। उन्होंने इस सीट पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी  अंबेश कुमारी को 92 हजार से अधिक मतों से चुनाव हराया था। 

यह भी पढ़े - लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी, WhatsApp स्टेटस से खुला मामला

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.