UP IAS Transfer List: पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी, 6 आईपीएस अफसरों का हुआ स्थानांतरण

Lucknow: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में आईएस अफसरों के तबादलों के बाद अब बुधवार यानी 28 फरवरी को आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खबर है कि आज देर शाम डीजीपी मुख्यालय की ओर से कुल 6 IPS अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। इन तबादलों के लिस्ट में मऊ, अमेठी और पीलीभीत के एसपी का नाम शामिल है।

तबादलों में इन IPS अफसरों का नाम शामिल

बता दें कि इन तबादलों के तहत IPS अनूप सिंह को अमेठी के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। जबकि अमेठी के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी को मऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पुलिस अधीक्षक CBCID सुनीता सिंह को सेनानायक 37 वीं वाहिनी पीएसी कानपुर, पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी, मऊ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे को पीलीभीत, आगरा डीसीपी रवि कुमार को सेनानायक 11वीं पीएसी सीतापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्ञात हो कि कर्मिक अपर पुलिस महानिदेशक राजा श्रीवास्तव की ओर से जारी किए गए आदेश के तहत ट्रांसफर किए गए अधिकारियों को तत्काल नई जगह पर पदभार ग्रहण कर रिपोर्ट करना होगा।

WhatsApp-Image-2024-02-28-at-7.05.18-PM 

सुबह ही हुआ था 15 IAS अफसरों का तबादला

यह भी पढ़े - Lucknow News : डाले और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

गौरतलब है कि, यूपी में आज सुबह ही 15 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ था। ऐसे में  माना जा रहा है कि आगामी आम चुनाव को देखते हुए योगी सरकार लगातार एक्शन मोड में है। इसी को  मद्देनजर रखते हुए इन अधिकारियों का ट्रांसफर हो रहा है। सरकार सुनिश्चित करना चाहती है कि चुनाव के समय कोई गड़बड़ी या परेशानी न हो और कानून व्यवस्था भी सुचारू रहे। यहाँ यह भी ध्यान देने वाली बात है कि चुनाव से पहले आचार संहिता लगने के बाद किसी भी अधिकारी का ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है इसलिए ये तबादले अभी किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.