यूपी बना देश का सबसे बड़ा टू-व्हीलर बाजार, 2024-25 में 1.5 लाख नई ई-टू-व्हीलर की खरीद

लखनऊ: सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश अब देश का नंबर-1 टू-व्हीलर बाजार बन चुका है। वर्ष 2024-25 में प्रदेश में 46 लाख नए टू-व्हीलर पंजीकृत हुए, जो देश के कुल बाजार का लगभग 14-15% हिस्सा है। बढ़ती आर्थिक गतिविधियां और नागरिकों की मजबूत क्रय क्षमता इस तेजी का प्रमुख कारण मानी जा रही है।

ग्रामीण इलाकों में भी टू-व्हीलर की खरीद तेजी से बढ़ रही है, जहां वार्षिक वृद्धि दर 17% तक दर्ज की गई है। वहीं युवा वर्ग इस बाजार का महत्वपूर्ण आधार बना हुआ है। प्रदेश में पहली बार वाहन खरीदने वालों में से करीब 60% युवा हैं।

यह भी पढ़े - ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए भारत के पहले डिजिटल सॉल्यूशन्स प्लेटफ़ॉर्म 'निवीकैप' के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए गए जस्टिन लैंगर

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में भी यूपी ने नई ऊंचाई हासिल की है। वित्त वर्ष 2024-25 में प्रदेश में 1.5 लाख ई-टू-व्हीलर खरीदे गए, जो पूरे देश में सबसे अधिक है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.