SGPGI: 36 तरह की होती है दिमाग की यह खास बीमारी, खून की एक जांच से आयेगी सामने

लखनऊ। स्पाइनोसेरेबेलर अटैक्सिया (SCA) एक अनुवांशिक बीमारी है। जो 36 से भी ज्यादा प्रकार की होती है। इस बीमारी में दिमाग का सेरिबैलम हिस्सा सिकुड़ने लगता है। जिससे मरीज अपना दैनिक कार्य भी नहीं कर पाता और वह दूसरे पर पूरी तरह निर्भर हो जाता है। भोजन भी उसे दूसरे के हाथ से करना पड़ता है। इस बीमारी का समय पर सटीक जानकारी होने से इसका इलाज शुरू हो सकता है। जिससे यह बीमारी दूसरी पीढ़ी में नहीं जायेगी। इस बीमारी की सटीक जांच के लिए एसजीपीजीआई के डॉक्टरों ने जांच की एक तकनीक खोज निकाली है। यह जानकारी चिकित्सा आनुवंशिकी विभाग के डॉ.संदीप कुमार सिंह ने दी है।

डॉ.संदीप के मुताबिक स्पाइनोसेरेबेलर अटैक्सिया (SCA) 36 से अधिक प्रकार की होती है, लेकिन उत्तर प्रदेश में अभी तक किसी भी सरकारी चिकित्सा संस्थान में इस बीमारी के जांच की सुविधा नहीं थी। जिससे यह पता चल सके कि मरीज स्पाइनोसेरेबेलर अटैक्सिया के कौन से वंशानुगत मस्तिष्क विकार से पीड़ित है, जांच के लिए नमूने बाहर भेजे जाते थे, लेकिन अब टीपीपीसीआर नाम की तकनीक खोज ली गई है। इस तकनीक के जरिये रक्त के नमूने से बीमारी की सटीक जांच संभव है। रक्त की महज एक जांच से स्पाइनोसेरिबेलर अटैक्सिया के प्रकार का पता चल जायेगा और समय पर इलाज शुरू होने से दूसरी पीढ़ी में यह बीमारी नहीं जायेगी। डॉ.संदीप के मुताबिक इस बीमारी के संभावित करीब 100 लोगों पर शोध कर किया गया था, जिनकी उम्र 30 से 35 साल के बीच थी।

लक्षण

डॉ.संदीप ने बताया कि मस्तिष्क का एक हिस्सा इस बीमारी में प्रभावित होता है। जिसे सेरिबैलम हिस्सा कहा जाता है। यह वह हिस्सा होता है जो शारीरिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण होता है। बीमारी होने पर मरीज अपना कोई भी दैनिक कार्य नहीं कर पाता, वह भोजन भी नहीं कर पाता, चलने फिरने में भी असमर्थ होता है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि इस बीमारी का कोई विशेष इलाज नहीं है, केवल लक्षणों को दूर कर सुधार की दिशा में कार्य किया जाता है, लेकिन इलाज होने का सबसे बड़ा फायदा दूसरी पीढ़ी को मिलता है। इलाज होने से यह बीमारी एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में नहीं जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि जिसे भी इस तरह के लक्षण महसूस हो उसे एसजीपीजीआई में जांच के लिए आना चाहिए।

शोध करने वाली टीम

डॉ. अंशिका श्रीवास्तव, डॉ. पूजा, डॉ. संदीप कुमार सिंह, डॉ. आकांक्षा, डॉ. प्रताप, डॉ. सौरभ, डॉ. सांई,डॉ.आयुषी

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.