पति से ज्यादा पैसा बना मकसद: 2 करोड़ की बीमा राशि के लिए महिला टीचर ने रची पति की हत्या, प्रेमी व सुपारी किलर गिरोह गिरफ्तार

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला शिक्षिका ने अपने अवैध प्रेम संबंधों और 2 करोड़ रुपये की बीमा राशि के लालच में पति की हत्या की साजिश रची। हत्या को हार्ट अटैक का रूप देकर अंतिम संस्कार तक करा दिया गया, लेकिन मृतक के भाई की शंका ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

यह मामला निजामाबाद जिले के मकलूर मंडल स्थित बोर्गम गांव निवासी पलनाटी रमेश की हत्या से जुड़ा है। करीब 13 साल पहले रमेश का नविपेट मंडल के जन्नेपल्ली गांव की सौम्या से प्रेम विवाह हुआ था। रमेश एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था, जबकि सौम्या निजामाबाद के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी।

यह भी पढ़े - स्पेशल टास्क फोर्स ने फर्जी नोटों की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; भारी मात्रा में उपकरण व नकली करेंसी बरामद

पुलिस के अनुसार, स्कूल में नौकरी के दौरान सौम्या के उसी विद्यालय में कार्यरत पीईटी शिक्षक दिलीप से अवैध संबंध हो गए। रमेश को इसकी जानकारी होने पर वह इसका विरोध करने लगा। इसके बाद सौम्या और दिलीप ने रमेश को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

योजना के तहत दिलीप ने अपने रिश्तेदार अभिषेक (निवासी मदापुर गांव) से संपर्क किया, जिसने सुपारी किलर जितेंद्र से मिलवाया। इसके बाद तीन अन्य लोग भी साजिश में शामिल हुए। सौम्या ने अपनी अंगूठी गिरवी रखकर 35 हजार रुपये एडवांस दिए। अगस्त 2025 में अरमूर से निजामाबाद जाते समय रमेश की बाइक को कार से टक्कर मारने की कोशिश की गई, लेकिन वह बच गया। इस घटना की शिकायत मकलूर थाने में दर्ज भी हुई थी।

इसके बाद 19 दिसंबर की रात सौम्या ने खाने के बाद रमेश को पानी में नींद की 10 गोलियां मिलाकर पिला दीं। जब वह गहरी नींद में चला गया तो सौम्या ने दिलीप को बुलाया। सुपारी किलरों से संपर्क न हो पाने पर दिलीप स्वयं अभिषेक के साथ बोर्गम गांव पहुंचा और दोनों ने तौलिए से गला दबाकर व तकिए से मुंह दबाकर रमेश की हत्या कर दी।

हत्या के बाद सौम्या ने इसे हार्ट अटैक बताकर अंतिम संस्कार करा दिया। हालांकि, रमेश के भाई केथिर, जो इजरायल में रहते हैं, को शक हुआ। उन्होंने विदेश से ही पुलिस को शिकायत भेजी। इसके बाद 24 दिसंबर को तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र से शव निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई।

पुलिस ने सौम्या, उसके प्रेमी दिलीप, अभिषेक और सुपारी किलर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक आरोपी मोहसिन अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। जांच में यह भी सामने आया कि रमेश के नाम पर 2 करोड़ रुपये से अधिक की बीमा पॉलिसी थी, जिसे हासिल करने के लिए पूरी साजिश रची गई थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.