Road Accident in Ballia: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

बलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बैरिया थाना क्षेत्र के कर्ण छपरा गांव के सामने गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। डंपर की टक्कर से दोकटी थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी अजीत यादव (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार रामबाबू यादव (27) गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रात करीब 9 बजे बैरिया से अपने गांव सुकरौली लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद अजीत यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामबाबू यादव की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़े - बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल

बताया गया कि मृतक अजीत यादव दिल्ली की एक कंपनी में कार्यरत था। बैरिया के एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.