शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिला एबीआरएसएम का प्रतिनिधिमंडल, TET पर रखी शिक्षकों की चिंता

नई दिल्ली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (एबीआरएसएम) के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर शिक्षकों को राहत देने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने सभी सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्य किए जाने पर गहरी चिंता जताई।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यदि यह प्रावधान पूरी तरह लागू किया गया, तो देशभर के लगभग 12 लाख शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा, वरिष्ठता, पदोन्नति और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। एबीआरएसएम अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता और महासचिव प्रो. गीता भट्ट ने कहा कि एनसीटीई की अधिसूचना में स्पष्ट है कि कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यताएं अधिसूचना की तिथि से प्रभावी होंगी, जबकि इससे पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट प्राप्त रहेगी।

यह भी पढ़े - आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने पेश किया आईसीआईसीआई प्रू वेल्थ फॉरएवर-विरासती योजना बनाने के लिए आसान उत्पाद

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, शिक्षा मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समुचित और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, जी. लक्ष्मण, महेंद्र कुमार, शिवानंद सिंदनकेरा, प्रो. महेंद्र श्रीमाली, हनुमंत राव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. संजय मेधावी और प्रदेश महामंत्री जोगेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.