- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- जन्मदिन को सेवा में बदला: डॉ. भूपेश सिंह ने मेला लगाकर सैकड़ों जरूरतमंदों में बांटे कंबल, मिला भरपूर...
जन्मदिन को सेवा में बदला: डॉ. भूपेश सिंह ने मेला लगाकर सैकड़ों जरूरतमंदों में बांटे कंबल, मिला भरपूर आशीर्वाद
On
मझौवां, बलिया। बेलहरी ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी डॉ. भूपेश सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को कंबल वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। धर्मपुरा में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए, जहां लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
यह भी पढ़े - सीएम योगी के जापान दौरे का पहला दिन: 11 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर, निवेश वार्ताएं तेज
डॉ. भूपेश सिंह ने बताया कि कंबल वितरण के लिए पहले से लाभार्थियों की सूची तैयार की गई थी, ताकि सहायता वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से आपसी सहयोग और सेवा भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोत्तम यादव ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं
गश्त के दौरान सिपाही पर गंडासे से हमला, आरोपी हिरासत में
By Parakh Khabar
प्रेमिका द्वारा जहर खाने के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
By Parakh Khabar
मेरी व्यथा… डॉ. अतुल मलिकराम
By Parakh Khabar
दर्द की जड़ तक पहुँचना क्यों आवश्यक है
By Parakh Khabar
Latest News
03 Mar 2026 18:49:20
मुरादाबाद: थाना मैनाठेर क्षेत्र के ग्राम बघी गोवर्धनपुर के जंगल में स्थित एक सूखे कुएं से मिली युवती की लाश...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
