Sarkari Naukri 2023 : यूपी रोडवेज में सरकारी नौकरी का मौका, अधिकारी-कर्मचारियों के खाली पदों पर होनी है बहाली

Government jobs : उत्तर प्रदेश सरकार त्योहार पर युवाओं, यात्रियों और अपने कर्मचारियों को बड़ा'गिफ्ट'देने जा रही है. उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अध्यक्ष व प्रमुख सचिव वेंकटेश्वर लू ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में समूह क एवं ख श्रेणी के रिक्त पदों की भर्ती हेतु उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज से कराये जाने के लिए प्रस्ताव शीघ्र भेजा जायेगा. इसके अलावा परिवहन निगम में कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भांति पारिवारिक यात्रा पास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. दुर्घटनारहित संचालन करने वाले संविदा चालक व परिचालक हेतु सुरक्षित चालन प्रोत्साहन योजना के तहत प्रतिमाह दुर्घटना शून्य भत्ता सम्मिलित होगा. दुर्घटना घटित होने के उपरान्त चालक व परिचालक को उत्तम-उत्कृष्ट प्रोत्साहन योजना से हटा दिया जाएगा.सरकार परिवहन निगम की राजधानी बसों का किराया 10 प्रतिशत कम करने जा रही है. साथ ही 100 नई एसी इलेक्ट्रिक बसों को खरीदा जाएगा. 250 बसों को जीसीसी मॉडल पर अनुबन्ध पर लिया जायेगा. प्रत्येक क्षेत्र के एक-एक डिपो में बसों का रखरखाव आउटसोर्स एजेन्सी के माध्यम से किया जाएगा. यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अध्यक्ष व प्रमुख सचिव वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में बुधवार को निदेशक मण्डल की 246वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया. वर्तमान में 168 राजधानी बसों का संचालन किया जा रहा है.

बैठक में यातायात अधीक्षक एवं यातायात निरीक्षक को 02 सेट वर्दी की धनराशि उपलब्ध कराने, निगम में नॉन टिकटिंग राजस्व में वृद्धि, निगम की अप्रयोज्य भूमि संसाधनों के मॉनीटाइजेशन/राजस्व प्राप्ति की सम्भावनाओं, ट्रांसपोर्ट प्लानिंग एवं आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों के लिए नीति-निर्धारण एवं अन्य अनुशांगिक कार्यवाहियां करने का प्रस्ताव पास किया गया.

यह भी पढ़े - UP IPS Transfer: 9 IPS अफसरों के तबादले, मेरठ से संभल और गोंडा तक बदले पुलिस कप्तान

100 इलेक्ट्रिक एसी बसें खरीदी जाएंगी

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अध्यक्ष व प्रमुख सचिव वेंकटेश्वर लू ने बताया कि 100 नई एसी बसों को खरीद जाएगा. 250 इलेक्ट्रिक बसों को जीसीसी मॉडल पर अनुबन्ध पर लिया जायेगा. प्रत्येक क्षेत्र के अधिक ऑफ रोड वाले एक-एक डिपो में बसों का रख-रखाव आउटसोर्स एजेन्सी के माध्यम से की जायेगी. नवीन अनुबन्धित योजना के अंतर्गत निजी संचालक द्वारा परिचालक भी उपलब्ध कराया जायेगा.

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.