नवरात्र में 'समृद्ध सुकन्या-समृद्ध समाज' में बेटियों का खुलेगा सुकन्या समृद्धि खाता- कृष्ण कुमार यादव

लखनऊ। नवरात्र का पर्व नारी-शक्ति की आराधना को समर्पित है। बेटियाँ और महिलाएँ सशक्त होंगी तो समाज भी सशक्त होगा। इसी क्रम में डाक विभाग ने 'समृद्ध सुकन्या-समृद्ध समाज' एवं 'समृद्ध नारी-समृद्ध समाज' अभियान चलाया है। इसके तहत डाक विभाग अब हर घर में नारी शक्ति तक पहुंचेगा। वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के 13 जिलों - वाराणसी, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया एवं  प्रयागराज रीजन के अंतर्गत प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर,अमेठी, मीरजापुर, सोनभद्र में यह अभियान चलाया जायेगा। वाराणसी और प्रयागराज परिक्षेत्र के डाकघरों में अब तक 6.58  लाख बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं, वहीं 1,100 गाँवों को 'संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम' के रूप में आच्छादित किया जा चुका है। 

WhatsApp Image 2024-04-10 at 6.37.54 PM (1)

यह भी पढ़े - Kanpur: बिना अनुमति संचालित एनआईसीयू के मामले में राजा नर्सिंग होम का पंजीकरण निरस्त

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन की दिशा में 'महिला सम्मान बचत पत्र' और 'सुकन्या समृद्धि योजना' जैसी योजनायें अहम् भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में नवरात्र के दौरान बेटियों का सुकन्या समृद्धि खाता और महिलाओं का 'महिला सम्मान बचत पत्र' खुलवाकर एक नई पहल की जा सकती है। यह उन्हें आर्थिक व सामाजिक दोनों रूप में सशक्त बनाएगा। आज़ादी के अमृत काल में महिलाओं के लिए आरम्भ 'महिला सम्मान बचत पत्र' को भी महिलाओं ने हाथों-हाथ लिया है। श्री यादव ने कहा कि 1 अप्रैल, 2023 से आरंभ इस योजना में वाराणसी और प्रयागराज परिक्षेत्र में 26,460  महिलाओं ने 1.51 अरब रूपये का निवेश किया है। 

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत मात्र ₹250 से 10 वर्ष तक की बेटियों का खाता डाकघर में खुलवाया जा सकता है। इसमें 8.2 % ब्याज है, जो कि किसी भी लघु बचत योजना से अधिक है। यह खाता बेटियों की पढ़ाई एवं शादी के लिए एक वरदान की तरह है। श्री यादव ने कहा कि नवरात्र के दौरान परिवार की बेटियों का डाकघर में सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर कन्या पूजन कर सकते हैं। यह कार्य नवरात्रि में किया जाए तो और भी पुण्य मिलेगा। नवरात्रि में कन्याओं का बहुत महत्व होता है। इस दौरान कन्याओं को पूजा के लिए घर पर आमंत्रित कर उपहार देने की भी परंपरा है।

निदेशक डाक सेवाएं गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने के लिए बालिका के आधार की प्रति और उसके माता या पिता के आधार कार्ड एवं पैन की प्रति तथा दो फोटो के साथ नजदीकी डाकघर में संपर्क किया जा सकता है। आयकर की धारा 80 सी के तहत आयकर में डेढ़ लाख तक की छूट का भी प्रावधान इस खाते में है।

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.