- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ: यूपी में 95 IAS अधिकारियों का प्रमोशन, जल्द होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
लखनऊ: यूपी में 95 IAS अधिकारियों का प्रमोशन, जल्द होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने क्रिसमस के मौके पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 95 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। आजमगढ़ के मंडलायुक्त मनीष चौहान और खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू समेत सात अधिकारियों को सचिव से प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है। वहीं, लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार और कानपुर नगर के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह सहित 38 अधिकारियों को जिलाधिकारी (विशेष सचिव) से सचिव स्तर पर पदोन्नति मिली है।
सचिव से प्रमुख सचिव बने अधिकारी
2009 बैच के अधिकारी बने सचिव
2009 बैच के 18 अधिकारियों को जिलाधिकारी (विशेष सचिव) से सचिव के पद पर प्रमोशन दिया गया है। इनमें लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, नगरीय विकास विभाग के निदेशक अनुज झा, डॉ. रुपेश कुमार, माला श्रीवास्तव, नितिन बंसल, मासूम अली सरवर, विजय किरण आनंद, भानूचंद्र गोस्वामी, प्रकाश बिंदु, एस. राजलिंगम, विवेक, भूपेंद्र एस. चौधरी, वैभव श्रीवास्तव, अजीत कुमार, प्रमोद कुमार उपाध्याय, संगीता सिंह, शुभ्रा सक्सेना, अदिति सिंह और इंद्र विक्रम सिंह शामिल हैं।
जल्द होगा बड़ा प्रशासनिक बदलाव
2000 और 2009 बैच के अधिकारियों के प्रमोशन के बाद प्रदेश में बड़े प्रशासनिक बदलाव की संभावना है। लखनऊ और कानपुर समेत करीब एक दर्जन जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले होने की उम्मीद है। साथ ही, कई विभागों के प्रमुख सचिव भी बदले जा सकते हैं। यह बदलाव जनवरी के अंत तक होने की संभावना है।
2010, 2011 और 2012 बैच के 50 आईएएस अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड प्रदान की गई है। प्रमोशन के आदेश विशेष सचिव विजय कुमार ने बुधवार को जारी किए।