- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- चित्रकूट
- Chitrakoot News: सड़क हादसे में रिटायर्ड एएसआई की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल कर्वी जा रहे दंपती की...
Chitrakoot News: सड़क हादसे में रिटायर्ड एएसआई की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल कर्वी जा रहे दंपती की कार आगे चल रही बस से टकराई
On
भरतकूप (चित्रकूट)। भरतकूप थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त एएसआई रामबाबू दोहरे की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी केसर दोहरे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी का इलाज जारी है।
भरतकूप थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रामबाबू दोहरे छत्तीसगढ़ पुलिस में एएसआई पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस बस और उसके चालक की तलाश कर रही है।
खबरें और भी हैं
कानपुर में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, दो घायल
By Parakh Khabar
दुनिया का पहला एक्सचेंज: NSE में अब नैनोसेकंड में होगा ऑर्डर कन्फर्म
By Parakh Khabar
Latest News
13 Apr 2026 05:50:43
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
