- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: 15 लाख की अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर, न्यायालय के आदेश पर नष्ट की गई 9395 लीटर श...
Ballia News: 15 लाख की अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर, न्यायालय के आदेश पर नष्ट की गई 9395 लीटर शराब
On
बलिया। रेवती थाना परिसर में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 लाख रुपये की अवैध शराब को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश और विशेष पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर की गई। वर्ष 2023-24 में दर्ज 352 आबकारी मामलों में जब्त की गई कुल 9395.88 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया।
यह भी पढ़े - Ballia News: पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों से हुई कहासुनी, मारपीट में युवक की मौत
विनष्टीकरण प्रक्रिया के दौरान क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी, एपीओ बलिया वीरपाल सिंह और रेवती थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार मौजूद रहे। शराब को नष्ट करने के लिए बुलडोजर का उपयोग किया गया और पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी कराई गई।
यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार की गई।
खबरें और भी हैं
बंधन बैंक ने मुंबई के BKC में खोली कॉर्पोरेट बैंकिंग शाखा
By Parakh Khabar
Latest News
27 Jun 2026 08:23:54
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
